Jamshedpur

जमशेदपुर में भी रोबोटिक तकनीक से घुटना व कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी संभव

Jamshedpur : कोलकाता के मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सीएमआरआई ने सितंबर माह में 100वीं रोबोट असिस्टेड घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है. अस्पताल की विज्ञप्ति में बताया गया कि पूर्वी भारत में पहली बार रोबोटिक ऑर्थो सर्जरी की शुरुआत सीएमआरआई ने की थी. इस पद्धति में गंभीर से गंभीर अत्यंत जटिल स्थिति में भी सटीक एवं बेहतर परिणाम मिलते हैं.  घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी के मामले में सीएमआरआई ने अंतराष्ट्रीय स्तर का बेंचमार्क स्थापित किया है.  सीएमआरआई के जाने-माने  ऑर्थोपेडिक रोबोटिक सर्जन डॉक्टर राकेश राजपूत ने हाल ही में रोबोट की मदद से घुटने की 100वीं सफल सर्जरी पूरी की है. उन्होंने कहा कि रोबोटिक ऑर्थो सर्जरी में जल्दी डिस्चार्ज और कम से कम खून की जरुरत होती है. किसी मरीज का किसी भी कारणवश अगर पहला घुटना प्रत्यारोपण असफल रहा है, तो इस पद्धति के दवारा पुनः उसे ठीक किया जा सकता है. उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर में जिन लोगों को घुटना अथवा कूल्हा रिप्लेसमेंट या जोड़ों की समस्या  है तो वे  साई मेडिसिन, जगन्नाथ टावर भालूबासा चौक में संपर्क कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-सुंदरनगर के कुदादा में यूसीलकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरी

 

Related Articles

Back to top button