Jamshedpur

कदमा में फल विक्रेता से उस्तरा का भय दिखाकर लूट में बादल गिरफ्तार, गया जेल

 Jamshedpur : कदमा बाजार के पास फल विक्रेता को उस्तरा दिखाकर लूट के मामले में पुलिस ने बादल मुखी को गिरफ्तार किया है. वह स्थानीय रामजनम नगर भट्ठा का रहने वाला है. घटना 20 सितंबर की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था. बादल मुखी घटना के बाद से ही फरार था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- सुंदरनगर के कुदादा में यूसीलकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरी

Related Articles

Back to top button