
Jamshedpur : उलीडीह थाना अंतर्गत मंगल कॉलोनी के एक स्क्रैप कारोबारी मोती चंद गुप्ता को आकाश नामक अपराधी द्वारा गोली मार देने की सूचना है.
आनन-फानन में घायल कारोबारी को एमजीएम अस्पताल लाया गया. कारोबारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. गोली कारोबारी के घुटने में लगी है.
उधर मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट एमजीएम अस्पताल पहुंचे और घायल कारोबारी से पूछताछ की. सिटी एसपी ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड के सरकारी अस्पतालों में एक लाख आबादी पर सिर्फ एक डॉक्टर और तीन नर्स, आधे पद खाली
घायल कारोबारी ने बताया कि आकाश उनसे अक्सर रंगदारी की मांग किया करता था. इस बार भी उसने राइफल खरीदने के लिए पैसे की मांग की थी. नहीं देने पर आज अपने एक साथी के साथ अचानक दुकान आ पहुंचा और 2 गोलियां उन पर चला दी. एक उनके पैर में लगी दूसरा मिस फायर हो गया.
गोली चलाकर वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाग निकला. हालांकि व्यवसाई ने दावा किया है कि उनकी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सारा घटनाक्रम कैद हो गया है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घायल स्क्रैप कारोबारी प्लास्टिक के स्क्रैप का कारोबार करते हैं और वे जमशेदपुर के सोनारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःबिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देख सकते हैं रिजल्ट




