JharkhandLead NewsRanchi

चारा घोटाला मामला: सीबीआई की विशेष अदालत मंगलवार को सुनाएगी फैसला

Ranchi: लालू प्रसाद यावद से जुड़े डोरंडा चारा घोटाले मामले में 15 फरवरी यानी कल फैसला आयेगा. सीबीआइ की विशेष अदालत मामले में फैसला देगी. जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. संयुक्त बिहार के वक्त पांच जिलों में हुए चारा घोटाले में डोरंडा सबसे महत्वपूर्ण है. क्योंकि यहीं से सभी अधिक अवैध निकासी हुई. मंगलवार को फैसले के वक्त लालू प्रसाद यादव को कोर्ट में रहने का आदेश दिया गया है. ऐसे में मंगलवार को लालू प्रसाद यादव कोर्ट में उपस्थित रहेंगे. सीबीआइ कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है. कोर्ट अब मामले में सिर्फ फैसला सुनायेगी. चारा घोटाले मामले के अन्य चार मामलों में कोर्ट पहले ही लालू प्रसाद यादव को सजा दे चुकी है.

13 फरवरी को रांची पहुंचे लालू यादव

कोर्ट में उपस्थित होने के लिये लालू 13 फरवरी को रांची पहुंचे. उनके परिजन 14 फरवरी को रांची पहुंचे. घोटाले की जांच सीबीआई ने की थी. जिसमें आपूर्ति पदाधिकारियों से लेकर राजनेताओं की मिलीभगत की जानकारी हुई थी.

139.35 करोड़ रूपये की अवैध निकासी

चारा घोटाले मामले को राज्य की बड़े घोटालों में शामिल है. जिसमें 139.35 करोड़ रूपये की अवैध निकासी की गयी थी. मामला डोरंडा कोषागार का है. वहीं, चारा घोटाले के नाम पर अन्य चार जिलों में भी अवैध निकासी की गयी. इनमें से दो मामले चाईबासा कोषागार से संबंधित है. एक मामला दुमका कोषागार से संबंधित रहा. एक मामला देवघर कोषागार से जुड़ा है. चाईबासा कोषागार, दुमका कोषागार और देवघर कोषागार मामलों में लालू प्रसाद यादव को कुल 27 वर्षों की सजा कोर्ट ने दी है. वहीं, डोरंडा कोषागार मामले में 15 फरवरी 2022 को सजा सुनाई जाएगी. जानकारी हो कि चार मामलों की आधी सजा लालू प्रसाद यादव पूरी कर चुके है. आधी सजा पूरी करने पर सीबीआइ की कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी. तब लालू कोर्ट के बाहर आये.

Related Articles

Back to top button