
Giridih : शहर के बरमसिया में दबंग संतोष यादव द्वारा एक घर में आग लगा दी गयी. आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया. लेकिन गृह स्वामी हरिहर यादव की बेटी अनु कुमारी और उसकी भाभी ममता कुमारी ने गिरिडीह नगर थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोपी संतोष यादव के खिलाफ कारवाई की मांग की है. थाना को दिए आवेदन में ममता ने संतोष यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात जब वो अपनी भतीजी अनु और दोनों बच्चो के साथ घर पर थीं, तो इसी दौरान इसी मुहल्ले का संतोष यादव अपने तीन चार साथियों के साथ उनके घर घुस गया और उनके घर में आग लगा दी. विरोध करने पर संतोष ने धमकी भी दी. घटना के समय ममता के पति और सास ससुर तीनों बाहर थे. और इसी का फायदा उठा कर संतोष यादव हरिहर के घर घुस गया और घर में आग लगा दी. घटना का फुटेज भी पीड़िता ने नगर थाना को दिया है.



