GumlaJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

रांची: झाप्रसे अधिकारी मो.मुस्तकीम पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व तत्कालीन निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गुमला मो.मुस्तकीम अंसारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी.उनके उपर कार्यावधि में सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन नहीं करने के कारण जिला जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प गुमला के खाते से एक बड़ी राशि की फर्जी निकासी संबंधी आरोप है. उपायुक्त गुमला ने इस संबंध में 15 जुलाई 2020 को ही प्रपत्र क गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा की थी,जिसके बाद प्रथमदृष्टया जांच में यह प्रमाणित पाया गया. ऐसे में पूरे मामले की समीक्षा के बाद उनपर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया और जांच संचालन पदाधिकारी रिटायर्ड IAS अधिकारी रमाकांत सिंह को नियुक्त किया गया है. वहीं,गुमला के जिला जल एवं स्वच्छता समिति के कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. मो.अंसारी को बचाव बयान समर्पित करने को कहा है,जिसके बाद विभाग आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करेगा.
इसे भी पढ़ें: SBI समेत चार बैंकों ने एफडी और आरडी पर 0.75 फीसदी तक बढ़ाया ब्याज

Related Articles

Back to top button