JharkhandRanchi

JSLPS के प्रखंड स्तरीय कर्मियों के वेतन में 2 हजार की बढ़ोतरी होगी

  • गरीब परिवार को रोजगार से जोड़ना सरकार का लक्ष्य
  • साढ़े 4 वर्ष में बने 1 लाख 88 हजार सखी मंडल

Ranchi: जेएसएलपीएस की आज दसवीं वर्षगांठ मनायी गयी. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिला एवं प्रखंड स्तर के कर्मियों के साथ सीधा संवाद किया. उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के लिए प्रखंड स्तर पर काम कर रहे कर्मियों वेतन में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी की जायेगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पूर्व राज्य में मात्र 43 हजार सखी मंडल का गठन हुआ था, लेकिन यह आप सभी के अथक मेहनत से मात्र साढ़े 4 साल में 5 गुना बढ़ कर सखी मंडल की संख्या 2 लाख 3 हजार 589 हो गयी. अब आप सभी को एक और लक्ष्य साधना है. राज्य के बचे हुए 300 पंचायत में भी सखी मंडल का गठन 30 सितंबर तक पूरा कर लें. सरकार अपने हिस्से का 40 प्रतिशत अंशदान सखी मंडल के गठन के साथ उपलब्ध करा देगी. शेष 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा तीन माह के अंदर उपलब्ध करा दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – क्या आपके अखबारों ने 1.70 लाख करोड़ के आंकड़ों के अंतर की खबर बतायी, नहीं तो यहां पढ़ें

BPL परिवार को रोजगार से जोड़ना लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी इस बात को ध्यान में रखें कि गरीब और आदिवासी महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकताओं में है. राज्य के BPL परिवार को रोजगार से आच्छादित करना सरकार का लक्ष्य है. ऐसे परिवार की पहचान कर परिवार की महिला को सखी मंडल से जोड़ें. नये बन रहे सखी मंडल में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दें. उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें. राज्य की महिलाएं मेहनती हैं और उन्हें झारखण्ड के विकास में महती भूमिका निभानी है.

इसे भी पढ़ें – BSNL: कभी थी नंबर वन और अब क्यों है डूबने की कगार पर?

सखी मंडल की महिलाएं भी जायेंगी इजरायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और पशुपालन में सामंजस्य नहीं होगा तो पूर्ण रूप से आर्थिक स्वावलंबन संभव नहीं है. राज्य सरकार सखी मंडल की महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध करा रही है. अब उन्हें गव्य पालन के लिए भी सुविधा प्रदान की जायेगी. BPL महिलाओं को 90 प्रतिशत के अनुदान पर पूर्व से दो गायें उपलब्ध करायी जा रही हैं. गव्य पालन हेतु मिल रहे अनुदान का लाभ लोगों को लेना चाहिए. क्योंकि राज्य में हर वर्ष 400 करोड़ का दूध अन्य राज्यों से आता है. हमें दूध उत्पादन में इस दूरी को पाटना है. सखी मंडल की महिलाएं खेती के क्षेत्र में भी आगे आयें. इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी इजरायल भेजा जायेगा, ताकि वे आधुनिक व उन्नत कृषि की बारीकियों से अवगत हो सकें.

उज्ज्वला दीदी बनायें, 14 लाख परिवार को LPG कनेक्शन देना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर उज्ज्वला दीदी को 30 सितंबर तक नियुक्त करें. उज्ज्वला दीदी गांव में ऐसे जरूरतमंद परिवार को चिन्हित करेंगी, जिसे उज्ज्वला योजना का लाभ देना है. सरकार आनेवाले दिनों में 14 लाख परिवार को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित करेगी.

सखी मंडल को सशक्त किया गया

मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि 2014 के पूर्व की स्थिति में बदलाव आया है. आज मनरेगा में झारखण्ड देश में अव्वल है. यह आने आप में उपलब्धि है कि सखी मंडल का गठन कर सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया है. विभाग सीधे गांव और ग्रामीण तक पहुंचकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य कर रही है. किसानों की आय दोगुनी करने हेतु उनके लिए लिफ्ट इरिगेशन की व्यवस्था की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – न्यूक्लियस मॉल में एस्‍केलेटर से गिर कर बच्चे की मौत के मामले में हाइकोर्ट में पीआइएल दाखिल, सीबीआइ जांच की मांग

Related Articles

Back to top button