
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा के अलावा विपक्षी दल राजद भी हार-जीत के जोड़-घटाव को लेकर चिंतित है. खबर है कि इसी गणित में बिहार की सत्ता पर काबिज भाजपा-जदयू के कदमताल पर राजद ने भी अपने मौजूदा कई विधायकों के टिकट काटे हैं. कुल 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गये हैं. हालांकि इनमें से छह सीटें सीट शेयरिंग में सहयोगी दलों के पास चली गयी है, बची हुई 11 सीटों पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर नये चेहरों को तरजीह दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : भाजपा के बाद जदयू की बागी नेताओं पर कार्रवाई, 15 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया
राजद ने 11 विधायकों को टिकट नहीं दिया
राजद ने अपने 11 विधायकों के टिकट काटकर नये चेहरों को मौका दियाहै. इनमें गोरेयाकोठी सीट से सत्यदेव प्रसाद सिंह, तरैया से मुद्रिका राय, गड़खा से मुनेश्वर चौधरी, सहरसा से अरुण यादव, सिमरी बख्तियारपुर से जफर आलम, मखदुमपुर से सूबेदार दास, केसरिया से डॉ. राजेश कुमार, बरौली से नेमतुल्लाह, हरिसिद्धि से राजेंद्र कुमार, संदेश से अरुण कुमार और अतरी सीट से कुंती देवी का टिकट काटकर नये चेहरे मैदान में उतारे हैं. इसके अलावा ओबरा सीट से बिजेंदर प्रसाद और अरवल सीट से रविंद्र सिंह का टिकट काट दिया है.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : तेजस्वी ने शुरू किया प्रचार अभियान, कहा, पिता लालू प्रसाद को मिस करेंगे, महागठबंधन की जीत की आस
छह सीटें वामपंथी दलों के खाते में
राजद ने अभी तक अपने 17 मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया है. इनमें छह उन विधायकों के टिकट कटे हैं, जिनकी सीटें महागठबंधन में वामपंथी दलों को दे दी गयी है. अनवर आलम की आरा सीट और संजय कुमार की काराकाट सीट माले के खाते में चली गई. वहीं, गुलाब यादव की झंझारपुर सीट राजद ने सीपीआई को दे दी है. जबकि, तेघड़ा से विधायक वीरेंद्र कुमार जेडीयू में चले गए हैं, जिसके चलते यह सीट सीपीआई को दे दी है. पालीगंज के विधायक जयवर्धन यादव जेडीयू में चले गए हैं, इसलिए आरजेडी ने ये सीट माले को दे दी है.
जदयू ने 10 विधायकों के टिकट काटे
एनडीए में सीट शेयरिंग के चलते जदयू ने अपने 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये हैं, क्योंकि वह सीटें सहयोगी दलों को देनी पड़ी है. बाबूबरही सीट से कपिलदेव कामत, फुलपरास सीट से गुलजार देवी, बेनीपुर सीट से सुनील कुमार चौधरी, जीरादेई सीट से रमेश सिंह कुशवाहा, वैशाली सीट से राजकिशोर सिंह, सुल्तानगंज सीट से सुबोध राय, अमरपुर सीट से जनार्दन मांझी, राजगीर सीट से रवि ज्योति कुमार, डुमरांव सीट से ददन पहलवान और एकमा सीट से मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह के टिकट काटे गये हैं.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : हसनपुर विधानसभा बनी हॉट सीट, तेज प्रताप यादव परचा दाखिल करने पहुंचे, नामांकन के बाद सभा का आयोजन




