BiharBihar UpdatesELECTION SPECIAL

बिहार चुनाव :  भाजपा के बाद जदयू की बागी नेताओं पर कार्रवाई,  15 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया

सभी दलों में दागी और बागी नेताओं की कहानियां चल रही हैं. दागी नेताओं की बात छोड़ भी दें तो वर्तमान में जदयू-भाजपा आदि दल बागी नेताओं से परेशान हैं.

Patna :  बिहार में चुनावी तापमान चरम पर है. लेकिन सभी दलों में दागी और बागी नेताओं की कहानियां चल रही हैं. दागी नेताओं की बात छोड़ भी दें तो वर्तमान में जदयू-भाजपा आदि दल बागी नेताओं से परेशान हैं. बता दें कि टिकट नहीं मिलने के कारण इन दलों के कई नेता बागी हो गये हैं और दूसरे दलों में शामिल हो कर टिकट पा गये हैं या टिकट पाने की जुगत में है. ऐसे नेताओं पर अब कार्रवाई की जा रही है.

भाजपा के बाद अब जदयू ने अपने तेवर तल्ख करते हुए बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. खबर है कि बागी होकर दूसरे दलों या निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर रहे नेताओं को जदयू ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पत्र जारी कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : तेजस्वी ने शुरू किया प्रचार अभियान, कहा, पिता लालू प्रसाद को मिस करेंगे, महागठबंधन की जीत की आस  

डुमरांव विधायक ददन पहलवान भी निकाले गये

जदयू ने जिन 15 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है, उनमें डुमरांव विधायक ददन पहलवान, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ. रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन कुमारी गुप्ता, अति पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, युवा जदयू के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूण कुमार, जिला जदयू औरंगाबाद के पूर्व संयोजक तजम्मुल खां, रोहतास के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, 2015 में सिकन्दरा से पूर्व प्रत्याशी सिंधु पासवान, डुमरांव से कार्यकर्ता करतार सिंह यादव, बरबीघा विधनासभा प्रभारी राकेश रंजन और चेनारी से कार्यकर्ता मुंगेरी पासवान शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें :  बिहार चुनाव : हसनपुर विधानसभा बनी हॉट सीट, तेज प्रताप यादव परचा दाखिल करने पहुंचे, नामांकन के बाद सभा का आयोजन

भाजपा ने अपने नौ बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की

इससे पहले बिहार भाजपा ने अपने नौ बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है. इन सभी पर एनडीए प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के मामले में कार्रवाई की गयी है. बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पार्टी ने नौ बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है. सोमवार की शाम बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने इन बागियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की खबर दी दी.

बीजेपी ने जिन नौ बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है उनके नाम हैं- राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी, रविंद्र यादव, श्वेता सिंह, इंदु कश्यप, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप.

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव :  नीतीश ने कहा, वे वोट की चिंता नहीं करते, तेजस्वी पर भी तंज कसा, कुछ लोग केवल वोट ले लेते हैं लेकिन किया क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button