ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा : कोयलांचल का आतंक माना जाने वाला अरुण साव गिरफ्तार

  • पिपरवार क्षेत्र से की गयी अरुण की गिरफ्तारी
  • अवैध कोयला तस्करी, डीज़ल चोरी से लेकर डम्पर लूट सहित कई कांडों का है आरोपी

Chatra: एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना पुलिस ने कोयलांचल का आतंक तस्कर सरगना अविनाश उर्फ अरुण साहू को गिरफ्तार कर लिया है.

पिपरवार थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अवैध कोयला तस्करी, डीजल चोरी व डंपर लूट के विभिन्न मामलों में पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अरुण साहू के विरुद्ध चतरा के पिपरवार थाना के अलावे हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना और लातेहार जिले के बालूमाथ थाने में भी लूट, तस्करी व चोरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.

वह कोल परियोजनाओं से अवैध तरीके से कोयले का खनन कर उसका स्थानीय ईट भट्ठा में तस्करी करने का काम करता था. साथ ही अपने अन्य साथियों के सहयोग से वह कोयला लदे डंपरों को लूटकर उसे अन्यत्र खपाने के साथ गाड़ियों से डीजल की चोरी की घटना को अंजाम देता था.

इसे भी पढ़ें – बिहार चुनाव :  राजद ने हार-जीत के गणित में अपने 17 विधायकों के टिकट काटे, नये चेहरों को तरजीह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button