
Kumar Gaurav
Ranchi: बगोदर से सरिया होते हुए देवघर या चकाई जाने वाले या आने वाले इस बात से जरूर डरे हुए रहते हैं कि कहीं वो सरिया के जाम में ना फंस जाए. जो भी इस रूट का इस्तेमाल करते हैं, वो निश्चित तौर पर सरिया के रेलवे क्रॉसिंग में फंसे हैं.
सरिया शहर के बीचोंबीच यह देश का सबसे व्यस्तम रेलवे ट्रैक है. 450 किमी वाली नयी दिल्ली-हावड़ा के इस ग्रांड कोर्ड रूट पर औसतन हर तीन मिनट पर एक रेलगाड़ी गुजरती है. ऐसे में अक्सर इसका फाटक गिरा हुआ रहता है.
इसे भी पढ़ेंः3.10 लाख करोड़ के हुए 210 एमओयू, फिर भी नहीं लग रहा उद्योग
सरिया आस-पास के इलाकों के लिए एक थोक बाजार भी है. ट्रक से लेकर बस और छोटी गाड़िया इस रूट से गुजरती रहती हैं.
सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात है कि इस रेलवे फाटक से महज 400 मीटर पर कोडरमा सांसद रवींद्र राय का आवास भी है. सैकड़ों बार वो भी इस जाम में निश्चित रूप से फंसे होंगे.
सरकार ओवर ब्रिज के लिए इच्छुक नहीं-रेलवे
रेलवे का कहना है कि झारखंड सरकार इस पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए इच्छुक नहीं है. रेलवे ने कई बार कोशिश की कि झारखंड सरकार की मदद से यहां ओवर ब्रिज बने. ले
किन झारखंड सरकार के रवैये की वजह से अबतक इस व्यस्त रूट पर ओवर ब्रिज नहीं बन सका. लिहाजा पब्लिक सरकार और जनप्रतिनिधियों के काहिलपन से सरिया में जाम से त्रस्त रहती है.
सरिया के कुछ लोगों का कहना है कि बीजेपी की डबल इंजन वाली इस सरकार में सरिया में रेलवे ओवरब्रिज नहीं बनना अपने-आप में शर्म वाली बात है.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड के उन उम्मीदवारों को जानिए जिनकी जीतने की संभावना है कम, लेकिन होंगे गेमचेंजर
रेलवे बार-बार लिख रहा पत्र, झारखंड सरकार को नहीं है मतलब
रेलवे ने जयप्रकाश प्रसाद को लिखे पत्र में बताया है कि रेलवे की तरफ से आरओबी निर्माण को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. क्रॉसिंग नंबर 20/बी/टी को लेकर सर्वे ड्राइंग तैयार कर ली गयी है.
झारखंड सरकार से अप्रूवल भी ले लिया गया है. निर्माण में आने वाली अधिग्रहण और इंक्रोचमेंट की समस्या को दूर करने को लेकर सरकार से पहल करने को कहा गया लेकिन सरकार कोई पहल नहीं कर रही है.
रेलवे ने सुझायी वैकल्पिक योजना पर सरकार नहीं कर रही पहल
प्रकाश मंडल को लिखे पत्र में बताया कि जमीन अधिग्रहण और इंक्रोचमेंट की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने वैकल्पिक योजना राज्य सरकार को सुझायी थी.
और इस कंस्ट्रक्शन अप्रोच के लिए राज्य सरकार को सहमत होने को कहा गया. लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी है.
पत्र में बताया गया है कि रेलवे की तरफ से 20/बी/टी आरओबी निर्माण की दिशा में देरी नहीं की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंःशहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी का विवादित बयान, कहा- उन्हें कर्मों की मिली सजा
आरओबी निर्माण को लेकर धरने पर बैठे हैं जयप्रकाश
सरिया को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए जयप्रकाश प्रसाद राजधानी के मोरहाबाद में धरने पर बैठे हैं. उनका कहना है कि जब तक इस दिशा मे कोई पहल सरकार नहीं करेगी वे धरने पर ही रहेंगे.
30 जनवरी से वे लगातार धरने पर हैं, उनका कहना है कि अभी तक सरकार के एक भी अधिकारी या कर्मचारी ने उनकी सुध तक नहीं ली.
इसे भी पढ़ेंः भारत ने पाकिस्तान के साथ एलओसी के जरिए होनेवाले व्यापार पर लगाई रोक




