
Bokaro: झारखंड चुनाव में प्रचारके लिए बीजेपी के कई बड़े नेता यहां पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को बोकारो के गोमिया विधानसभा सीट पर प्रचार करने के लिए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी पहुंची.
इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा, झारखंड सरकार की उपलब्धियां भी गिनवायी, लेकिन जन मुद्दों के सवालों पर चुप्पी साधे दिखीं.
इसे भी पढ़ेंः#Ranchi: चुनाव ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ जवान ने पहले कमांडर फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत
प्याज की बढ़ी कीमतों पर बंद किया हेलीकॉप्टर का गेट
चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि प्याज की बढ़ती कीमत पर झारखंड चुनाव में भाजपा को कितना फायदा होगा या नुकसान होगा? तो प्रश्न का जवाब देने की बजाये वो उल्टे पांव चलते हुए हेलीकॉप्टर में जा बैठीं. और हेलीकॉप्टर के गेट को बंद कर लिया.
भाजपा की स्टार प्रचारक ईरानी से उन्नाव रेप पीड़िता की जलाकर हत्या के मामले पर भी सवाल हुए. लेकिन उन्होंने जवाब देने की जगह चुप्पी साधे रहीं. स्मृति ईरानी विधानसभा चुनवा के लिए प्रचार रैली को संबोधित करने के लिए झारखंड आई थीं.
इसे भी पढ़ेंः #KarnatakaBypolls: मतों की गिनती जारी, परिणाम तय करेगा येदियुरप्पा सरकार का भविष्य
विरोधियों पर निशाना
एक ओर जहां देश के ज्वलंत सवालों पर वो मौन दिखीं वहीं, बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार के दौरान केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इशारों-इशारों में जेएमएम के पूर्व विधायक एवं उनकी पत्नी व गोमिया की विधायक को चोर कहा. अपने पुराने सहयोगी आजसू को भी उन्होंने नहीं बख्शा और लैंड माफिया बता डाला.
स्मृति ईरानी ने कहा कि लक्ष्मी जी के हाथों में न केला होता है, न तीर धनुष, उनके हाथों में कमल होता है.
केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि गरीब के बेटे ने लोगों के दर्द को महसूस करते हुए उज्ज्वला योजना के तहत केवल झारखंड में 32 लाख एवं गोमिया में 27 हजार महिलाओं को गैस सिलेंडर का लाभ दिया है. साथ ही गोमिया विधानसभा क्षेत्र के 40 हजार घरों में टॉयलेट का निर्माण कराया गया.
इसे भी पढ़ेंः#Jamshedpur: डिमना चौक के पास आपसी रंजिश में फायरिंग, दो लोग घायल




