
Jamshedpur: जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. जहां लगातार क्षेत्र के किसी न किसी थाना क्षेत्र में अपराधकर्मी खुलेआम घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं.
इधर रविवार देर शाम उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना चौक पर बेखौफ अपराध कर्मियों ने आपसी रंजिश में एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी.
इस दौरान ट्रक चालक सतनाम सिंह और रोहित नामक युवक को गोली लग गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
आनन-फानन में स्थानीय लोगों सहयोग से दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया , जहां दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Ranchi: चुनाव ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ जवान ने पहले कमांडर फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल युवक रोहित गुप्ता ने बताया कि सोनी उर्फ चड्डे और बलवंत नामक युवक लड़ पड़े और दोनों ने एक-दूसरे पर पिस्टल तान रखी थी. जैसे ही वह अपनी दुकान से निकल कर दोनों को छुड़ाने गया, इसी बीच गोली चल गई.
उसने बताया कि पिस्टल से 2 राउंड गोलियां चली, जिससे एक उसे लगी और दूसरी एक ट्रक चालक को लगी. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. उधर घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल में शुरू की. उन्होंने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः#KarnatakaBypolls: मतों की गिनती जारी, परिणाम तय करेगा येदियुरप्पा सरकार का भविष्य




