
Ranchi: झारखंड कांग्रेस के नाराज कुछ विधायकों ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की है. चंपाई सरकार मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों को शामिल करने के बाद से उपजे विवाद पर विधायकों ने राष्ट्रीय महासचिव से अपनी मांगो को रखा. करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में वेणुगोपाल ने विधायकों को आश्वास्त किया कि राज्य में चल रही सारी गतिविधियों पर आलाकमान की नजर है. आने वाले समय में पार्टी उचित निर्णय लेगी.
होटल में बैठक कर आठ विधायक गए थे दिल्ली
होटल से निकलने वाले विधायकों की संख्या आठ थी. जिसमें विधायक दीपिका सिंह पांडेय, अंबा प्रसाद, डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, भूषण बारा, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह शामिल है. बता दें कि पार्टी के निर्णय से नाराज विधायकों की संख्या 12 है.
इसे भी पढ़ें: नाराज कांग्रेसी विधायकों को उमंग सिंघार का मरहम, फिर से मिले उनसे, अब भी नहीं मिला कोई शीर्ष पदाधिकारी




