JharkhandLohardaga

मॉनसून के बाद लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान शुरू होगी- डीआईजी

Lohardaga: लोहरदगा में शहीद एसपी अजय कुमार सिंह मेमोरियल कॉन्फ्रेंस हाल का उद्घाटन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी अनीश गुप्ता ने किया. इससे पूर्व लोहरदगा उपायुक्त और एसपी ने डीआईजी का स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने शहीद पुलिस अधिक्षक अजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित कर कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन कर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की, इस बैठक में लोहरदगा उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण,पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, सीआरपीएफ कंडांडेंट राहुल कुमार के साथ जिले के कई अधिकारी शामिल हुए. बैठक में नक्सली गतिविधि कम करने और जिले से नक्सलियों के सफाया को लेकर रणनीति बनाई गई जहां जिले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लागतार अभियान चलाकर नक्सलियों की धड़ पकड़ को लेकर भी चर्चा की गई साथ ही जिले को हिंसा मुक्त और अपराध मुक्त करने के दिशा में आगे कार्य करने की कई दिशा निर्देश तय हुई.

मौके पर डीआईजी अनीश गुप्ता ने कहा कि लोहरदगा जिले में मॉनसून समाप्ति के साथ ही नक्सल विरोधी अभियान शुरू होगी इसे लेकर सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट और पुलिस पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाई गई है. वहीं जिले में पर्व त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था बनी रहे इसे लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: आजसू पार्टी का राज्य सरकार पर हमला, कहा- ED के छापे से सामने आयी लूट की हकीकत

Related Articles

Back to top button