JharkhandLead NewsRanchi

नाराज कांग्रेसी विधायकों को उमंग सिंघार का मरहम, फिर से मिले उनसे, अब भी नहीं मिला कोई शीर्ष पदाधिकारी

Ranchi: तीन दिनों से दिल्ली में जमे कांग्रेस के नाराज विधायक को फिर से उमंग सिंघार का मरहम लगा है. नाराज सभी आठ विधायक दिल्ली में कहां हैं, यह बताने से मना कर रहे है. लेकिन पुख्ता सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है आलाकमान के नाम से जाने वाले कोई भी पदाधिकारी इन विधायकों से नहीं मिला है. ना ही पार्टी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में किसी तरह का बदलाव होगा. राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा हो सकती है कि नाराज विधायक कितने भी नाराज हो जाएं उनसे आलाकमान मुलाकात नहीं करेगा.

इसे भी पढ़ें: चंपाई सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बदले जाने के संकेत! अब विधायकों की मंगलवार को रांची वापसी की उम्मीद

दीपिका और अनूप का नाम सबसे आगे

नाराज विधायकों की तेवर की बात करें तो इनमें अनूप सिंह और दीपिका पांडेय सिंह का नाम सबसे तेजी से उभरा है. बताया जा रहा है कि इनकी नाराजगी सबसे ज्यादा है. और यह पूरी टीम को लीड करने का काम कर रहे हैं.

कांग्रेस विधायकों कि नाराजगी अपनी पार्टी से है: जेएमएम

वहीं नाराज विधायकों के मामले में जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार बहुत अच्छी स्थिति में है. चंपाई सरकार अच्छे स्थिति में काम कर रही है. पार्टी के मंत्री और गुरुजी के छोटे बेटे बसंत सोरेन ने नाराज विधायकों से मुलाकात की और नाराजगी के बारे में जानने की कोशिश की. कांग्रेस के विधायकों ने साफ कह दिया है कि उनकी नाराजगी उनकी पार्टी से है.

 

Related Articles

Back to top button