
Ranchi: नियमित पदस्थापन तक साहिबगंज एसपी कुमार गौरव को जैप-9 के समादेष्टा का प्रभार दिया गया है. डीजीपी के आदेश पर मंगलवार को आईजी मानवाधिकार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार भापुसे के पदाधिकारियों के अन्यत्र स्थानान्तरण, पदस्थापन के फलस्वरूप जैप-9 के समादेष्टा का पद रिक्त है. निकट भविष्य में जैप-9 में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षी प्रशिक्षुओं का पारण परेड होना संभावित है. समादेष्टा का पदस्थापन नहीं रहने की स्थिति में उक्त से संबंधित कार्यों के निष्पादन में काफी कठिनाई हो रही है. अतः नियमित पदस्थापन होने तक साहिबगंज एसपी कुमार गौरव को अपने कार्यों के अतिरिक्त जैप-9 के समादेष्टा के कार्यों को भी देखने का आदेश दिया जाता है.
इसे भी पढ़ें: BJP का लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम: 24 फरवरी तक लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन




