
Ranchi: राज्य सरकार ने त्योहारों को देखते हुए सूबे के पांच हजार से अधिक मनरेगा कर्मियों को दीवाली के पहले वेतन, मानदेय भुगतान के लिए प्रशासनिक मद से 10 करोड़ की राशि आवंटित कर दी है.
ग्रामीण विकास विभाग ने इस राशि को जिलों के अनुसार अलग-अलग आवंटित की है. एक अक्टूबर सोमवार को सभी जिलों में मानदेय की राशि वितरित की जायेगी. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों को कहा है कि इस राशि माह अक्टूबर 2021 तक का लंबित मानदेय का भुगतान ही करेंगे. किसी भी परिस्थिति में कोई भी कर्मी,
इसे भी पढ़ें: पंडरा बाजार समिति से नोबा नगर तक सड़क बनाने के लिए फिर से टेंडर जारी
पदाधिकारी का मानदेय भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए. यदि किसी कमी का मानदेय लंबित रहता है तो इसके लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी की जवाबदेही फिक्स की गयी है. मानदेय भुगतान के लिए एकमुश्त राशि की निकासी नहीं की जायेगी, वास्तविक मासिक मानदेय के आधार पर ही राशि की निकासी करेंगे.
किस जिले को कितना
लोहरदगा- 18 लाख, खूंटी-20 लाख,लातेहार-26 लाख,सिमडेगा-27 लाख,जामताड़ा-27 लाख ,रामगढ़-28 लाख,कोडरमा-29 लाख ,पाकुड़-29 लाख, सरायकेला-30 लाख, चतरा-35 लाख, साहिबगंज-38 लाख, गुमला 36 लाख, गढ़वा-43 लाख, देवघर-44 लाख,दुमका-47 लाख, गोड्डा-46 लाख, दुमका-47 लाख, प.सिंहभूम-48 लाख, पूर्वी सिंहभूम-52 लाख, धनबाद-55 लाख, बोकारो-56 लाख, हजारीबाग-58 लाख, पलामू-64 लाख, रांची-69 लाख, गिरिडीह-75 लाख. कुल: 10 करोड़.
इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनावः 24 जिलों के 50 हजार से भी अधिक मतदान केंद्रों के जरिये चुनी जायेगी ‘गांव की सरकार’




