
Ranchi : राजधानी रांची के तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. तीनों अधिकारियों को दूसरे जिला भेजा गया है. बरियातू थानेदार सुरेश मंडल, बरियातू थाने के सब इंस्पेक्टर आफताब अंसारी और एएसआई उदयकांत का रांची जिले से तबादला कर दिया गया है. बरियातू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश मंडल का तबादला पलामू, सब इंस्पेक्टर आफताब अंसारी का तबादला साहिबगंज और एएसआई उदयकांत का तबादला पाकुड़ जिले में किया गया है.



