
New Delhi: यदि आप इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के ग्राहक हैं, तो आपकी सुविधा बढ़ने वाली है. इंडियन ऑयल अब अपने ग्राहकों को मिस्ड कॉल से सिलेंडर बुक करने की सुविधा प्रदान करने जा रही है. इंडियन ऑयल ने ट्वीट कर बताया है कि एलपीजी कनेक्शन भी अब सिर्फ मिस्ड कॉल से मिल पायेगा.
इसे भी पढ़ेंःविश्व आदिवासी दिवस : झारखंड में 69 फ़ीसदी आदिवासियों के घरों में आज भी ढिबरी से होती है रोशनी
ट्वीट में बताया गया है कि मौजूदा इंडेन ग्राहक 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग का ऑर्डर दे सकते हैं. हालांकि, मिस्ड कॉल देने के लिए ग्राहकों को रजिस्टर्ड नंबर का इस्तेमाल करना होगा. कंपनी भी ग्राहकों को उसी नंबर पर मिस्ड कॉल देकर नए एलपीजी कनेक्शन लेने की अनुमति दे रहा है.
दावा किया गया है कि कनेक्शन लेने के लिए मिस्ड कॉल देने वालों से कंपनी का प्रतिनिधि खुद संपर्क करेगा. इसके बाद कागजी कार्यवाही के बाद कनेक्शन उपलब्ध हो जायेगा. यह सुविधा वैसे लोगों के लिये विशेष रूप से उपयोगी होगी जिन्हें मौजूदा व्यवस्था के तहत सिलेंडर बुक करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.




