GiridihJharkhandLead News

गिरिडीह में नदी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, मचा कोहराम

Giridih : गिरिडीह के धनवार के गांधी चौक स्थित इरगा नदी में डूबने से बुधवार देर शाम को दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. दोनों बच्चे गांधी चौक निवासी रोहित डोम के पुत्र कारू उर्फ शंकर उम्र 6 वर्ष व विक्की 8 वर्ष हैं. घटना शाम छह बजे के करीब हुई. लेकिन देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन बच्चों को खोजने के लिए निकले. इस बीच पता चला कि दोनों नदी में नहाने के लिए गये हुए थे. जब इरगा नदी पुल के पास परिजन नदी में खोजने लगे तो पहले एक बच्चा मिला, वहीं दूसरा बच्चा काफी खोज बीन करने के बाद मिला. दोनों बच्चों को परिजन रेफरल अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से मासूम की मां निशा देवी के साथ साथ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताते चलें कि रोहित को तीन लड़का व एक लड़की था तथा सभी नाबालिक थे. मासूम के परिवारवालों सड़क के किनारे प्लास्टिक की झोपड़ी लगा कर बांस का सूप बना कर जीवन जापन करते हैं. इधर धनवार पुलिस दोनों शवों को बरामद कर थाना ले आयी है.

Related Articles

Back to top button