JharkhandLead NewsRanchi

सुनील कुमार ने संभाला नगर विकास विभाग का कामकाज

Ranchi : नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने आज विभाग के नए सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया और नगर विकास एवं आवास विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. पदभार ग्रहण करने के साथ ही सचिव ने कहा कि सरकार जनहित की योजनाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है और हमारी कोशिश होगी कि शहरी नागरिकों के कल्याण के लिए जो योजनाएं राज्य सरकार और केंद्र सरकार चला रही है उन योजनाओं को और गति प्रदान की जाए तथा आम लोगों को उस योजना का पूरा लाभ दिलाया जाए. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में रह रहे नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव को लेकर प्रयास भी हमारी प्राथमिकता सूची में शामिल रहेगी.

इस मौके पर इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से सूडा के निदेशक अमित कुमार, अपर सचिव मनोहर मरांडी, अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, जुडको लिमिटेड और रांची स्मार्ट सिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button