JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : गोविंदपुर क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क की घोर समस्याएं, लोग पहुंचे जिला मुख्यालय

Jamshedpur : गुरुवार को गोविंदपुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हजारों लोगो के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र लेकर बड़ी संख्या में लोग पूर्वीसिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहें. आपको बता दें कि गोविंदपुर क्षेत्र में इन दिनों पानी, बिजली, सड़क की घोर समस्याएं मुंह बाए खड़ी है. सबसे बड़ी समस्या जर्जर सड़क और उस पर होने वाले जलजमाव को लेकर है. लोगो का कहना है कि कुछ दिनों में ही हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दशहरा शुरू होने वाला है. उसे देखते हुए क्षेत्र के लोग आंदोलन के मूड में है. गुरुवार को लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंच के उपायुक्त को मांगपत्र सौंपते हुए, दुर्गा पूजा से पहले सड़क की समस्या दुरुस्त किए जाने की मांग की हैं. साथ ही चेतावनी दिया कि समय रहते अगर सड़कों को दुरुस्त नहीं किया जाएगा तो गोविंदपुरवासी सड़क पर आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें : सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 16 से, दो पालियों में होगी परीक्षा

 

Related Articles

Back to top button