
Siwan: जिले में देर रात को विधान परिषद चुनाव के निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी पर देर रात अपराधियों ने एके-47 से हमला कर दिया, हालांकि इस हमले में प्रत्याशी बाल-बाल बच गए है. लेकिन इस हमले में उनके साध मौजूद दो लोगों को गोली लग गई. वहीं उनकी गाड़ी के पीछे चल रहे युवक को भी गोली लगी है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. इसके अलावे दो अन्य को भी गोली लगी है. निर्दलीय प्रत्याशी का नाम रईस खान बताया गया है. घटना देर रात लगभग 11:30 की बतायी जा रही है.
बताया जा रहा है कि देर रात एमएलसी उम्मीदवार रईस खान शहर के पुरानी किला स्थित अपने कार्यालय से गांव ग्यासपुर जा रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनपर एके-47 से दना दन फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में एक की मौत हो गई. वहीं रईस खान के दो समर्थकों को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. रईस खान पर AK-47 से हमला करने वाले बदमाश 4 से 5 की संख्या में थे. इस घटना के बाद से सिवान के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. लोगों को यह लग रहा है कि यह चुनावी रंजिश कहीं और लोगों की जान ना ले ले.
हुसैनगंज के महुवल गांव में बदमाशों ने रईस खान के काफिले पर हमला किया. उनके पीछे एक बोलेरो गाड़ी थी, जिसमें कुछ बाराती सवार थे, बदमाशों को यह लगा कि बोलेरो गाड़ी भी रईस खान के साथ है. अपराधियों ने बोलेरो पर भी अंधा-धुंध फायरिंग करनी शुरू कर दिए. जिसमें 30 वर्षीय विनोद यादव के शरीर के कई हिस्से में गोली लगी और घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना में बारातियों की तरफ से दो लोग घायल हैं. वहीं रईस खान के जिन समर्थक को गोली लगी हैं, उनमें तैयब अली उर्फ बबलू खान और फूलन शामिल है. हालांकि घायलों का इलाज चल रहा है, जहां बबलू की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें: न्यूक्लियस मॉल में युवक का शव होने की सूचना से हड़कंप, पुलिस के पहुंचते ही उठ खड़ा हुआ युवक




