
Koderma: पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है.कोडरमा एसडीपीओ अशोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि विगत कुछ दिनों से कोडरमा जिला के विभिन्न क्षेत्रो जयनगर, तिलैया, डोमचांच में लगातार घरों एवं जेवर दुकानों में चोरी, मोबाइल चोरी की घटना घट रही थी. जिसको लेकर एसपी कुमार गौरव ने एक टीम गठित कर मामले का उद्धभेदन का निर्देश दिया था. गठित टीम में पुनि तिलैया एवं थाना प्रभारी जयनगर के नेतृत्व में तकनीकी शाखा से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त अपराधियों को पकड़ा गया जिसके बाद पकड़े गए आरोपियों नें कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. उनके पास से चोरी के सामानों को बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में दीपक पासी (उम्र 43 वर्ष पे जैलाल पासी सा- स्वांग, गांधीग्राम, थाना- गोमिया जिला-बोकारो) व दो अन्य किशोर को पकड़ा गया है. जब्त सामानों में वीवो कम्पनी का मोबाईल, जियो कम्पनी, रीयलमी नारजो, रेडमी कम्पनी का मोबाईल, एक स्मार्ट फोन का कवर जिसमें एक आधार कार्ड रखा हुआ है.
साथ ही एक हीरो होंडा कम्पनी की बाइक JH10G 9549, चाकू छुरी पजाने वाला लोहे का मशीन, चांदी का दो अंगुठी, चांदी का एक दीया, प्लास्टिक का छोटा बड़ा कुल 10 डब्बा, एवं प्लास्टिक का बीस रैपर, चोरी में प्रयुक्त एक सब्बल भी बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 16 से, दो पालियों में होगी परीक्षा




