
Ghatshila : झारखंड सरकार ने कैबिनेट में 1932खतियान आधारित स्थानीयता 27प्रतिशत ओबीसी, 28प्रतिशत आदिवासी, 12प्रतिशत दलित आरक्षण बिल को कैबिनेट ने पारित कर दिया है. इसे लेकर मुसाबनी प्रखंड के झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. गुरूवार को उन्होंने गाजा-बाजा के साथ पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला. इस दौरान ढ़ोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मांदर की थाप पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता झूमते नजर आए. उन्होंने जोरदार नारेबाजी की. उनका जूलूस बिरसा मुंडा मैदान पहुंचा. वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उसके बाद जुलूस सिदो-कान्हु चौक पहुंचा. वहां भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उसके बाद भी जोरदार नारेबाजी का दौर चला और देर तक सभी खुशी से झूमते रहे.
जुलूस में ये हुए शरीक
इस दौरान झामुमो के केन्द्रीय नेता कान्हु सामंत, प्रखण्ड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमय सोरेन, कोसाध्याच साधू हेंब्रम, सुनील किस्कू, मुखिया राम चंद्र मुर्मू, दामा बेसरा, साधु चरण मुर्मू, भीमसेन सोरेन, विराम मुर्मू, पालू माझी, बाबूलाल हेंब्रम, प्रियानाथ बास्के,JD मार्डी, शाहरुख मार्डी, जोगो पातर, लाल मुर्मू, श्याम मुर्मू, प्रसाद सोरेन, मातु माझी, चंचल परीक्षा,ऋषिकेश, श्यामल के अलावा सैकड़ों महिला-पुरूष मौजूद थे.




