Jamshedpur

विश्व रक्तदान दिवस पर जमशेदपुर रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया मेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Jamshedpur : विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर जमशेदपुर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने पहुंचकर यहां रक्तदान किया. रेडक्राड के मानद सचिव विजय सिंह ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से रेडक्रास की ओर से 1 अक्तूबर को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर यहां मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है.  इस वर्ष भी कोरोना नियमों को मानते हुए यहां मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि हर साल आज के दिन करीब 1000 यूनिट रक्त यहां संग्रह होता रहा है. कोरोना की वैक्सीन लेने के कारण इस साल बहुत से लोग अभी रक्तदान नहीं कर पा रहे हैं. उनके लिए 8 अक्तूबर को सप्लीमेंट्री कैंप लगाया जायेगा. यहां हर वर्ष एकत्र होने वाले रक्त को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से संग्रह करवाया जाता है जिसे आगे चलकर जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया जाता है. वैसे इस वर्ष इस रक्तदान शिविर में युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. युवाओं बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. कई ऐसे युवा भी यहां पहुंचे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया. स्वाति उनमें से एक है. उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बार रक्तदान किया है. पहले पहल तो थोड़ा दर्द हुआ, लेकिन बाद में सब नॉर्मल हो गया. उन्होंने बताया कि सभी को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि आज हम दे रहे, कल को हमें भी जरूरत पड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें-बर्मामाइंस में ट्रेलर चालक को चाकू का भय दिखा लूटकर भाग रहा बदमाश पकड़ाया, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

 

 

Related Articles

Back to top button