
Jamshedpur: जमशेदपुर में द्वितीय राजभाषा दिवस के मौके पर मंगलवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने जिला मुख्यालय में धरना दिया. साथ ही एक मांग पत्र भी जिले के उपायुक्त के माध्यम से भारत के गृह मंत्री को सौंपा. मांग पत्र के माध्यम से इन्होंने कहा कि विगत लगभग 11 वर्षों से हो समुदाय तथा हो भाषा – भाषी 30 अगस्त को द्वितीय राजभाषा दिवस के रूप में मनाते हैं. लेकिन अब तक हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है, जो काफ़ी दुख का विषय है. इन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों को ही इसके प्रति कार्य करते हुए हो भाषा को उचित स्थान दिलवाये जाने की मांग वे कर रहें हैं.
ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : खाना देने को लेकर विवाद के बाद भाई ने चलाई थी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद




