
Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के टाटा स्टील पार्किंग एरिया से ट्रेलर (जेएच 05 बीवाई-4300) के चालक वीर बहादुर यादव से चाकू की नोक पर शुक्रवार को दो-तीन बदमाशों ने 65 सौ रुपये और एटीएम की निकासी पर्ची लूटकर भागने लगे. उसी दौरान चालक के शोर-गुल मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का पीछाकर एक को धर-दबोचा था.तब तक घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी थी. पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. युवक की पहचान बर्मामाइंस ट्यूब गेट स्थित हरिजन बस्ती के रहने वाले शुभम साहू के रुप में की गई है. पुलिस ने उसके पास से ट्रेलर चालक के पास से लूटे हुए नकद रुपये और एटीएम की पर्ची बरामद किया है. इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने शुभम को जेल भेज दिया है. शुभम साहू पूर्व में भी कई बार मारपीट, चोरी और रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है. उसपर बर्मामाइंस थाना में ही सात आपराधिक मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें-स्टेशन रोड छप्पन भोग के पास टेंपो के धक्के से महिला की मौत




