JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : बजरंग अखाड़ा समिति रामनवमी पर खड़ंगाझार विकास मैदान में 9 अप्रैल को करेगी भजन संध्या

अष्टमी को विष्णु ओझा का लाइव भजन संध्या और नवमी को रामगढ़िया ताशा टीम संग शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण

Jamshedpur : चैत्र नवरात्रि के दरम्यान तेज़ धूप और चिलचिलाती धूप के बावजूद रामनवमी महोत्सव को लेकर भक्तों का उत्साह जोरों पर है. झंडे और लाइटिंग की सजावटों से शोभा बढ़ रही है. श्री बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वावधान में खड़ंगाझार स्थित सामुदायिक विकास मैदान में चार दिवसीय रामनवमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. बजरंग अखाड़ा समिति के लाइसेंसी अंकित आनंद सहित कमिटी के अध्यक्ष अशोक स्वामी के संग पूरी टीम लगन से पूजा की तैयारियों में जुटी है.

बजरंग अखाड़ा समिति के उपाध्यक्ष विवेक प्रसाद ने बताया कि खड़ंगाझार विकास मैदान में चार दिवसीय भव्य रामनवमी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है. कमिटी के आग्रह पर सुविख्यात भोजपुरी गायक विष्णु ओझा भजन संध्या में शिरकत करने के लिए पधारेंगे. 09 अप्रैल (अष्टमी) की संध्या 7 बजे से सामुदायिक विकास मैदान में विशाल भजन संध्या में विष्णु ओझा और जमशेदपुर के ही गायक आशुतोष तिवारी एवं अन्य की टीम अपनी गायकी से समां बांधेगी. 10 अप्रैल (नवमी) को पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे तक महाभंडारे का आयोजन विकास मैदान में निर्धारित है, जिसमें अनुमानित पांच हज़ार स्थानीय श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. नवमी की शाम महाआरती के पश्चात भगवान की झांकी संग शोभायात्रा का नगर भ्रमण निर्धारित है, जो आसपास के प्रमुख बज़ार और विभिन्न हिंदू बहुल बस्तियों से गुजरने के बाद पुनः खड़ंगाझार विकास मैदान पहुंचकर संपन्न होगी.

विदित हो कि उक्त अखाड़ा समिति की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी तब से ही अखाड़ा का आयोजन होता रहा है. इस साल पहली बार विशाल भजन संध्या और शोभायात्रा का आयोजन निर्धारित है.

श्री बजरंग अखाड़ा कमिटी एक नजर

  • संरक्षक           – प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी, सह-संरक्षक – पवनपुत्र हनुमानजी
  • लाइसेंसी         – अंकित आनंद
  • अध्यक्ष            – अशोक स्वामी
  • उपाध्यक्ष         – नागेंद्र उपाध्याय, विवेक प्रसाद, पिंटू यादव, शंकु पिल्लै, रवि पांडेय, सोनू पांडेय.
  • महासचिव       – पंकज मिश्रा, हेमंत दास बापी
  • सचिव            – हरिशंकर सिंह, संतोष कुमार, हेमंत दास, विजय गाउंडर, हिमांशु देबनाथ, विश्वजीत घोष.
  • कोषाध्यक्ष       – विष्णुपदो पॉल, कुश सोनी, अजय पॉल, शुभम कुमार.
  • मीडिया प्रभारी – विनोद प्रसाद, प्रकाश ठाकुर, गुड्डू वर्मा, समीर साहू एवं रवि गाउंडर.

इसे भी पढ़ें – उत्कृष्ट व मॉडल स्कूलों में कांट्रैक्ट पर नियुक्त होनेवाले शिक्षकों को मिलेगा 21250 से 27500 रुपये मानदेय

Related Articles

Back to top button