
Ranchi: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटेटिव इग्जामिनेशन बोर्ड की ओर संयुक्त प्रवेश परीक्षा 16 जून को होगी. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी. परीक्षा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. किसी भी तरह के कदाचार व विधि-व्यवस्था के भंग होने की स्थिति में निपटारे के लिए परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. इस परीक्षा के लिए केवल रांची में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
चार घंटे की परीक्षा में विषयवार मिलेगा समय
झारखंड कंबाइंड परीक्षा में तीन ग्रुप में परीक्षार्थी शामिल होंगे. ये गुप फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी(पीसीबी), फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स (पीसीएम) व फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स व बायोलॉजी(पीसीएमबी) है. तीनों ही ग्रुप की परीक्षा के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं. पीसीएम ग्रुप की परीक्षा सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक, पीसीबी के लिए सुबह 9.00 बजे से 12.15 बजे और पीसीएमबी ग्रुप की परीक्षा सुबह 9.00 बजे से 1.30 बजे तक चलेगी. परीक्षा में सभी विषय के लिए समय निर्धारित किए गए हैं. बायोलॉजी के लिए 1 घंटा, फिजिक्स व केमिस्ट्री के लिए 2 घंटा व मैथ्स के सवाल हल करने के लिए 1 घंटा दिया जायेगा. परीक्षा में 12 वीं स्तर के प्रश्न पूछे जायेंगे.
इसे भी पढ़ेंः BREAKING NEWS : सरायकेला में नक्सलियों ने गश्ती दल पर हमला किया, पांच पुलिसकर्मी शहीद
ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे प्रश्न
परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जायेंगे. पीसीएम ग्रुप की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स से क्रमश: 50-50 सवाल पूछे जायेंगे. पीसीबी ग्रुप में भी फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी से क्रमश: 50-50 सवाल होंगे. केवल पीसीएमबी ग्रुप में 200 सवाल होंगे. इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी व मैथ्स से क्रमश: 50-50 सवाल होंगे. सभी प्रश्न एक अंक के होंगे. सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे. जबकि गलत जवाब देने पर 1/4अंक काटे जायेंगे. परीक्षा में प्रश्न अंग्रेजी व हिंदी में पूछे जायेंगे.
इसे भी पढ़ेंः सीएम रघुवर दास ने शहर में फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश




