BiharEducation & Career

पटना: लेक्चरर बहाली की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, दो महिला अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज

Patna: बिहार के विश्वविद्यालयों के लिए लेक्चरर बहाली की नियुक्ति प्रक्रिया में भी दो जाली सर्टिफिकेट मिले हैं. दरअसल, अंगिका और भोजपुरी विषय में आवेदन करने वाली दो महिला अभ्यर्थियों ने अपने मास्टर डिग्री के दस्तावेज उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े प्रस्तुत किये थे.

आयोग के जांच अफसरों को शक हुआ कि अंगिका और भोजपुरी विषय की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल भी रहा है या नहीं, आयोग ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछा तो वहां से लिखित जानकारी मिली की अंगिका और भोजपुरी विषय में हमारे यहां कोर्स ही नहीं है. इसके बाद आयोग ने दोनों अभ्यर्थियों को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा कि वह अपना पक्ष रखें. पंद्रह दिन गुजरने के बाद भी जवाब नहीं आया तो आयोग ने  अपने प्रतिनिधि डिप्टी सचिव के जरिये दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के उप सचिव डॉ. अशोक कुमार ने रश्मि कुमारी व रिमझिम कुमारी पर पटना के कोतवाली थाने में  केस दर्ज करवाया. राघवेंद्र कुमार की बेटी रिमझिम व रश्मि सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड नंबर 11 की हैं.

इसे भी पढ़ें: Patna: मनेर में युवक की हत्या कर अपराधियों ने खेत में फेंका शव

Related Articles

Back to top button