JamshedpurJharkhand

मंगल को अमंगल–सरायलकेला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग जख्मी

Jamshedpur : सरायकेला जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल आठ लोग घायल हो गये. घायलों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

ससुराल जा रहे परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

हजारीबाग से परिवार संग अपनी ससुराल चाईबासा जा रहे दिलीप केवट के वाहन को सरायकेला में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. केवट हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अरजरी गांव से आये थे. दुर्घटना में दिलीप केवट, उनकी पत्नी रेखा देवी और दो बच्चे प्रतीक और शौर्य जख्मी हो गये. इलाज के लिए सभी को सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. दिलीप केवट ने बताया कि चाईबासा के बड़ा नीमडीह में उनकी ससुराल है. चैती छठ पूजा के लिए बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. दिलीप जड़ी-बूटी से लोगों का इलाज करने के अलावा मछली का व्यापार भी करते हैं.

गांजिया बराज के पास दो बाइक भिड़ी, पांच घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत गांजिया बराज के पास दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक टूटफूट गयी. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को खबर देकर बुलाया और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचा गया. घायलों के नाम मसाई सोरेन, लखीनाथ महतो, बाबूराम टुडू और शुक्ला सरदार हैं. शुक्ला सरदार को मामूली चोट आयी है. घायल बाबूराम टुडू ने बताया कि वह सब्जी खरीदने जा रहा था. गांजिया बराज के पास सामने से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गयी, जिससे वे घायल हो गये.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में 6147 परिवारों ने डुप्लीकेट जॉब कार्ड बनवाकर दुबारा आवास योजना का लाभ लेने की कोशिश की, अब होगी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button