Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : सोनारी में गणेश सिंह पर बम फेंकने के मामले में संलिप्त निसार बिष्टुपुर से हथियार के साथ गिरफ्तार, गीतांजलि बार के मालिक से भी मांगी थी रंगदारी

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी में गैंगस्टर गणेश सिंह पर बम से हमला करने और गीतांजलि बार के मालिक से 10 हजार की रंगदारी मांगने का आरोपी बिष्टुपुर साउथ पार्क निवासी निशु उर्फ निसार हसन को बिष्टुपुर पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने निसार के पास से एक देसी लोडेड कट्टा बरामद किया.

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तब उसने पुलिस को बताया कि वह गणेश सिंह पर बम से हमला करने में भी शामिल था. वहीं उसने गीतांजलि बार के मालिक से भी रंगदारी मांगी थी. इसके अलावा वह साल 2020 में भी बिष्टुपुर थाना से आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बिष्टुपुर में हथियार के साथ घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की और युवक को गिरफ्तार किया. युवक की पहचान निसार के रूप में की गई. निसार तांडा गैंग का सदस्य है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल देसी कट्टा बरामद किया गया. वह इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

ये भी पढ़े : Jamshedpur : एमजीएम के ईएनटी विभाग का दिल्ली से पहुंची एनएमसी की टीम ने लिया जायजा

Related Articles

Back to top button