
Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल में ईएनटी की पढ़ाई की सुविधा का जायजा लेने मंगलवार को नयी दिल्ली से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम पहुंची है. इस दौरान टीम में शामिल डॉक्टर्स के द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की निरीक्षण किया गया. गौरतलब हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज को पहली बार पीजी की पढ़ाई का आदेश मिला है. जिसमें ईएनटी विभाग को भी शामिल किया गया है.
डॉक्टर्स व पैरा मेडिकल स्टाफ से ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ संजय कुमार एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ देवेंद्र से विभाग में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. टीम ने विभाग निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल कर्मियों से प्रतिदिन अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या के साथ-साथ जांच यंत्र आदि की जानकारी प्राप्त की.




