Lead NewsNationalNEWS

Jammu Kashmir: बारामुला मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के किया ढेर, कंडी के जंगलों में भी ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir: बारामुला के करहामा कुंजार एरिया में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया. पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर मौजूद हैं. ये जानकारी कश्मीर जोन पुलिस के हवाले से सामने आई है. पुलिस के अनुसार कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है इसलिए तलाशी अभियान जारी है.

दूसरी तरफ राजोरी के कंडी जंगलों में मुठभेड़ जारी है. पीआरओ, डिफेंस, जम्मू के अनुसार अभी सुरभाबलों का मुठभेड़ अभियान चल रहा है और आतंकियोंसे संपर्क हो गया है. सूत्रों के अनुसार जंगली इलाका इतना घना है कि, वहां पर ड्रोन की मदद से भी कुछ देख पाना संभव नहीं. राजोरी-पुंछ जिले में जब आतंकवाद चरम पर था तो आतंकी केसरी हिल और आसपास के घने जंगली इलाकों व प्राकृतिक गुफाओं में पनाह लेते थे. उसी तर्ज पर फिर से आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

पीएएफएफ ने फिर ली जिम्मेदारी

आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने राजोरी में पांच जवानों की शहादत की जिम्मेदारी ली है. फ्रंट ने टेलिग्राम पर लिखा कि वह जैसा चाहते थे, ठीक उनकी उम्मीदों के मुताबिक हुआ है. घात लगाकर आईईडी को रिमोट से बिस्फोट किया. यह भी लिखा कि कितना आसान है घात क्षेत्र में उकसा कर बुलाना. कितना आसान है सेना की हर हरकत का पता लगाना. हमने जंगलों को बहुत ही अच्छे से अपने लिए तैयार किया है.

सैन्य जवानों की शहादत पर सियासी नेताओं ने जताया दुख

राजोरी में पांच सैन्य जवानों की शहादत पर राजनीतिक नेताओं ने गहरा दुख जताया है. नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि आतंकवाद की जितनी भी निंदा की जाए कम है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना भी प्रकट की है.

इसे भी पढ़ें: छह महीनों मे वेंडर मार्केट बना कर मोरहाबादी के दुकानदारों को बसायें : हाई कोर्ट

Related Articles

Back to top button