NEWS

झारखंड हाईकोर्ट को जल्द मिलेगा नया चीफ जस्टिस? CM हेमंत सोरेन ने CJI सूर्यकांत को लिखी चिट्ठी

झारखंड हाईकोर्ट को जल्द मिलेगा नया चीफ जस्टिस? CM हेमंत सोरेन ने CJI सूर्यकांत को लिखी चिट्ठी

झारखंड हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब सीधे सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम से गुहार लगाई है। आखिर मुख्यमंत्री ने CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर क्या मांग की है?

दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के सदस्यों को पत्र लिखकर झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री की मांग है कि मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से पहले ही उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश कर दी जाए।

हेमंत सोरेन का कहना है कि हाईकोर्ट में लंबे समय तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की व्यवस्था रहने से न्यायिक कामकाज में अनिश्चितता पैदा होती है। इससे प्रशासनिक निरंतरता प्रभावित होने के साथ आम लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा भी कमजोर हो सकता है।

अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने पुराने उदाहरणों का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि झारखंड हाईकोर्ट में पहले भी मुख्य न्यायाधीशों का कार्यकाल काफी छोटा रहा है और कई बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी है।

अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री की इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम कब तक फैसला लेता है और झारखंड हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश कब मिलता है।

Related Articles

Back to top button