Crime News

गिरिडीह के बगोदर में संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ को तोड़ने के क्रम में महिला हुई जख्मी

Giridih: बगोदर थाना इलाके के बिहारों गांव में शनिवार को 50 वार्सिया महिला बुंदिया देवी पत्थर से विस्फोटक पदार्थ फोड़ने के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना शनिवार की सुबह घटी। इसकी जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना प्रभारी भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंच कर जांच किए. और घटनास्थल में मौजूद माले नेता पवन महतो, पूनम महतो, रोहित मंडल समेत स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बगोदर के स्वास्थ केंद्र भिजवाया, जहा इलाज के क्रम में जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में शैलपुत्री स्टील का ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने के आरोप में रिसकान स्टील के मालिक पर केस दर्ज, डेढ़ करोड़ का डुप्लीकेट टीएमटी छड़ जब्त

जानकारी के अनुशार बिहारो गांव निवासी अर्जुन प्रसाद की पत्नी बुंदिया देवी गांव की कई और महिलाओ के साथ पशु चराने गांव के दूसरे हिस्से में गई हुई थीं। इसी दौरान बुंदिया देवी को लावारिश हालत में कुछ नजर आया, तो बुंदिया देवी उसे पत्थर से फोड़ने का प्रयास की। इसी दौरान वो तेज आवाज के साथ फटा, और बुंदिया देवी विस्फोटक पदार्थ के फटते ही उसके चपेट में आ कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई. गांव में बम जैसी वस्तु के आने को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button