GiridihJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead News

गिरिडीह में शैलपुत्री स्टील का ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने के आरोप में रिसकान स्टील के मालिक पर केस दर्ज, डेढ़ करोड़ का डुप्लीकेट टीएमटी छड़ जब्त

Giridih: शैलपुत्री स्टील कंपनी का ट्रेडमार्क इस्तेमाल कर डुप्लीकेट सुपर नेक्स्ट टीएमटी बनाने वाली रिसकान स्टील के मालिक इरशाद अहमद खान के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान केस के अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार ने पुलिस जवानों के साथ रिसकान स्टील में दूसरे बार छापेमारी करते हुए करीब डेढ़ करोड़ का सुपर नेक्स्ट का ट्रेडमार्क इस्तेमाल कर बनाए हुए डुप्लीकेट टीएमटी को जब्त किया. हालाकि स्टॉक इसे कही और अधिक होने की बात सामने आने की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस जवानों की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक मजदूरों को लगाकर रिसकान स्टील में रखे डुप्लिकेट टीएमटी को जब्त करने की प्रक्रिया जारी थी. जानकारी के अनुसार कोलकाता के प्राइवेट जासूस एजेंसी आईपी इन्वेस्टीगेशन के आवेदन पर गुरुवार की देर शाम रिसकान स्टील कंपनी के मालिक इरशाद अहमद खान के खिलाफ ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया. केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फैक्ट्री मालिक इरशाद अहमद खान फरार बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस रिसकान स्टील कंपनी को सील कर सकती है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के सीसीएल डीएवी स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप का समापन, बच्चों को दिया गया रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का ट्रेनिंग

Related Articles

Back to top button