JharkhandRanchi

एनआईए का राजधानी रांची समेत अन्य ठिकानों पर रेड, टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी की सूचना

Ranchi: एनआईए की टीम बुधवार को अहले सुबह से झारखंड के रांची और लातेहार जिले में रेड करने पहुंची. रांची के मैकलुस्कीगंज और लातेहार के चंदवा में यह रेड चल रही है. बताया जा रहा है कि टेरर फंडिग से जुड़े मामले में यह रेड चल रही है. मैकलुस्कीगंज में ठेकेदार जितेंद्र पांडेय और रोहित यादव के घर सहित अन्य ठिकानो पर रेड चल रही है. वहीं, चंदवा में रोहित यादव के ईट भट्ठे पर एनआईए की टीम पहुंची है. रोहित यादव पूर्व में टेरर फंडिग के आरोप में जेल जा चुका है.

Related Articles

Back to top button