GarhwaJharkhandLead NewsNEWSRanchi

Garhwa: 26 संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया QR कोड, पुलिस गश्ती टीम को रक्षक एप के माध्यम से दर्ज करानी होगी उपस्थिति

Ranchi: झारखंड के गढ़वा पुलिस अब हाईटेक होती जा रही है. गढ़वा जिले में 26 संवेदनशील स्थानों पर बीट पुलिसिंग की शुरुआत की गई है. मंगलवार को एसपी अंजनी कुमार झा ने क्यूआर कोड आधारित ई-बीट सिस्टम की शुरुआत की. नई प्रणाली के तहत गढ़वा में 3 बीट में बांटा गया है, इन तीनों बीट में 26 संवेदनशील स्थानों पर क्यूआर कोड लगाया गया है. शहरी क्षेत्र में कार्यरत सभी पीसीआर और टाईगर पेट्रोलिंग वाहनों के द्वारा उक्त स्थलो पर पहुंचकर निरंतर अंतराल में अपने मोबाईल में डाउनलोड रक्षक एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करायेंगे. प्रभावी रुप से शहरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग हो इस उदेश्य से इ-बीट पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है.

एटीएम, स्कूल कॉलेज, आभूषण दुकान, शॉपिग मॉल, पेट्रोल पंप, अस्पताल आदि जगहों पर क्यूआर कोड लगाया गया है. पुलिस की गश्ती टीम थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों में क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगी. इसकी निगरानी संबंधित थाना प्रभारी के साथ साथ वरीय अधिकारी भी कर सकेंगे. पुलिस को पहले अपनी गतिविधियों को मैनुअल रूप से रिकॉर्ड करना पड़ता था. अब हाईटेक तरीके से निगरानी हो सकेगी. नई बीट सिस्टम से पुलिसकर्मी को अपने मोबाइल फोन से रूट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. ऐप क्यूआर कोड के लिए कैमरे का उपयोग करता है जिससे कंट्रोल रूम और वरीय अधिकारी रियल टाइम आधारित मॉनिटरिंग कर सकेंगे. क्यूआर कोड के स्कैन होते ही पुलिस अधिकारियों को यह जानकारी मिल जाएगी कि किस क्षेत्र में पुलिस की गश्ती टीम गई है. इसमें पुलिसकर्मी कोई भी लापरवाही करती है तो इसकी भी जानकारी मिल जाएगी.

इसे भी पढ़ें: आखिर क्या वजह है अन्य राज्य को छोड़ झारखंड में सरेंडर कर रहे नक्सली

Related Articles

Back to top button