
Ramgarh: राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन रजरप्पा क्षेत्रीय सचिव रमेश विश्वकर्मा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या दी. अपराधियों ने पहले गला रेता फिर गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलने पर रजरप्पा थाना पुलिस सहित रामगढ़ डीएसपी मौके पर पहुंचकर छानबीन की. घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद हुआ है.
यूनियन नेता रमेश विश्वकर्मा का विवादों से नाता रहा है. रमेश सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट में सीनियर डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. जुलाई 2020 में सीसीएल प्रबंधन ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था. भाई की पत्नी के साथ छेड़ छाड़ के मामले में उसे सजा भी हुई थी.
इससे पहले भी वर्ष 2007 में प्रबंधन के खिलाफ सूचना अधिकार का दुरुपयोग करने के आरोप में यूनियन नेता रमेश विश्वकर्मा को टर्मिनेट किया गया था, परंतु गलती स्वीकार करने के बाद उन्हें नौकरी ज्वाइन करने की प्रबंधन ने इजाजत दी थी.




