JharkhandLead NewsRanchi

जज मौत मामले में हाईकोर्ट ने एफएसएल में नियुक्ति की मांगी जानकारी, कहा नियुक्ति पूरी करें

Ranchi: जज उत्तम आनंद मौत मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान राज्य सरकार से कोर्ट ने फॉरेंसिक सांइस लैबोरेट्री में नियुक्ति की जानकारी मांगी. सरकार ने बताया कि जेपीएससी की परीक्षा संपन्न हो चुकी है. साक्षात्कार की तिथि भी घोषित है. जल्द नियुक्तियां पूरी होगी. इसके साथ ही इस मामले में कोर्ट ने सीबीआई से अलग से जानकारी ली. जिसमें सरकार पक्ष के अधिवक्ता शामिल नहीं हुए.

इसे भी पढ़ें :  पटना के पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, नोजलकर्मी को मारी गोली

चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच में हुई सुनवाई

इसके पहले मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सिर्फ सीबीआइ टीम से बात की थी. तब सीबीआइ के आलवा कोर्ट में कोई भी उपस्थित नहीं रहा था. पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने सीबीआई जांच से असंतुष्टी जाहिर की थी. वहीं, पिछले सप्ताह हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा था सीबीआइ की जांच से कोर्ट संतुष्ट नहीं है. एडमिशनल सोलिस्टर जनरल ने सीबीआई की ओर से पेश जांच रिपोर्ट पर दलील पेश की थी.

कोर्ट ने सीबीआइ को पहले ही कहा था कि जितना अधिक समय लगेगा उतना ही अधिक तथ्य ढूंढने होंगे. बता दें पिछले साल धनबाद के एडिशनल ज्यूडिशियरी उत्तम आंनद की मौत मॉर्निंग वॉक करते हुए हो गयी थी. इस दौरान कई सीसीटीवी फुटेज में जज की मौत ऑटो से टक्कर होने की जानकारी मिली. हाईकोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand विधानसभा सत्र: संवैधानिक आयोग और न्यायाधिकरण के अध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति फिलहाल विचाराधीन

Related Articles

Back to top button