
Nawada. जिले के राजगीर स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने आई महिला को छबिलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 2019 बैच के दारोगा अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद छबिलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगीर पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने को लेकर योगदान देने पहुंच रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : मुसाबनी: जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को दिया गया सीएससी का प्रशिक्षण
ये है मामला
गिरफ्तार महिला कैमूर जिला के कुदरा गांव निवासी गीता देवी है. वह फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर प्रशिक्षण लेने के लिए आई थी. पुलिस एकेडमी में नियुक्ति पत्र की जांच के दौरान अधिकारियों ने उसे फर्जी पाया. इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले कर चली गई. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि 1.5 लाख रुपये में फर्जी प्रमाण पत्र खरीदा था. जॉइनिंग के बाद 8 लाख रुपये और देने का सौदा हुआ था. अब नकली प्रमाणपत्र देनेवाले की पहचान की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : जज मौत मामले में हाईकोर्ट ने एफएसएल में नियुक्ति की मांगी जानकारी, कहा नियुक्ति पूरी करें




