BiharCrime News

पटना के पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, नोजलकर्मी को मारी गोली

Patna : जिले के नौबतपुर के गूंगा गांव स्थित छाया पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. इस दौरान नोजल कर्मी अनिल यादव को कमर में गोली लग गई है जबकि दूसरे कर्मचारी बाल-बाल बच गए हैं.

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए हैं. आसपास के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी वहां से सदिसोपुर के तरफ भाग निकले. जख्मी अनिल को इलाज के लिए बिहटा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला : मजदूरों ने रोजगार की मांग को ले 8 घण्टे तक जाम रखा एचसीए-आईसीसी का वर्क्स एवं जनरल ऑफिस गेट, हुआ बवाल

पुलिस पहुंची घटनास्थल पर, शुरू की जांच

घटना की सूचना पर नौबतपुर थाना के प्रभारी सम्राट दीपक दल बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. नौबतपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गोलीबारी में घायल पेट्रोल पंप कर्मी अनिल यादव को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है. वहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है.
मामले की जानकारी देते हुए नौबतपुर प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि गोलीबारी के कारणों की पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा पेट्रोल पंप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, फॉरेस्ट रेंजर्स के कितने पद राज्य में रिक्त

Related Articles

Back to top button