Corona_Updates

IANS-C-voter के सर्वे में 93.5% देशवासी मान रहे- मोदी सरकार कोरोना संकट से अच्छे से निपट रही है

New Delhi: कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में भारत सरकार औऱ राज्य सरकारें अपना पूरा जोर लगा रही है. जहां विसकिसत देशों में कोरोना से रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है वहीं भारत में मौतों का आंकड़ा अब भी बहुत कम है. दुनिया के कई देशों ने भारत की इस लड़ाई की तारीफ भी की है.

IANS-C-voter के सर्व में भी यह बात सामने आयी है कि भारत के 93.5 फीसदी लोग यह मान रहे हैं कि भारत सरकार कोरोना संकट से अच्छी तरह निपट रही है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus : रांची में और 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में कुल 53 लोग संक्रमित

लॉकडाउन से बढ़ा मोदी सरकार पर भरोसा

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च से 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी. उस समयसीमा के खत्म होने से पहले ही इसे बढ़ा कर 3 मई कर दिया गया.

IANS-C-voter कोविड-19 ट्रैकर के मुताबिक, लॉकडाउन के पहले दिन 76.8% लोग मोदी सरकार पर भरोसा कर रहे थे. वहीं 21 अप्रैल तक 93.5%  देशवासी मोदी सरकार के कदमों से खुश हैं और उनका मानना है कि सरकार कोरोना संकट से प्रभावी तौर पर निपट रही है.

वैश्विक स्तर पर भी पीएम मोदी की तारीफ

भारत सरकार के कदमों की विश्व की कई सरकारों और संगठनों ने भी तारीफ की है. बिल गेट्स ने भी पत्र लिख कर पीएम मोदी की ताऱीफ की थी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर लिखा, ‘सच्चाई सबके सामने है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपट रहे हैं, भारतीयों की देखभाल कर रहे हैं और ऐसे चुनौतीपूर्ण वक्त में वैश्विक समुदाय को मदद कर रहे हैं, उसकी पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है. हर भारतीय खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है और उनके नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है.’

इसे भी पढ़ें – तबलीगी जमात के गुनाह की वजह से पूरे समुदाय को गुनाहगार बताना ठीक नहीं : नकवी

क्या कहा गया है सर्वे में

आइएएनएस-सी-वोटर का यह सर्वे 16 मार्च से 21 अप्रैल के दौरान किया गया. इस सर्वे में एक वाक्य लोगों के सामने रखा गया. यह वाक्य था, ‘मुझे लगता है कि सरकारकोरोना वायरस के संकट से अच्छी तरह से निपट रही है.’ 16 मार्च को 75.8% लोगों ने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा है, लेकिन जब देश में लॉकडाउन का ऐलान हुआ तो ऐसा माननेवालों की संख्या बढ़ गयी.

एक अप्रैल तक यह प्रतिशत 89.9 हो गया

1 अप्रैल तक मोदी सरकार पर भरोसा करनेवालों का प्रतिशत बढ़ कर 89.9 हो गया जबकि एक दिन पहले 31 मार्च को 79.4% लोगों को ही सरकार के कामकाज पर यकीन था. यानी, एक दिन में मोदी सरकार पर भरोसा करनेवालों में 10.5% का इजाफा हो गया.

इसे भी पढ़ें – प बंगाल :  लॉकडाउन का पालन करने के लिए रमजान के दौरान बंद रहेंगी कोलकाता की सभी मस्जिदें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button