
Ranchi: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 मामले में प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने झारखंड हाईकोर्ट में कैविएट दायर किया गया है. कैविएट में प्रार्थियों की ओर से कहा गया है कि किसी फैसले के पूर्व उनका पक्ष सुना जाए. कैविएट में प्रार्थियों की ओर से यह कहा गया है कि मामले में एकल पीठ के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार या जेएसएससी इन दोनों में से जिसके द्वारा भी अपील दाखिल की जाती है तो उनका पक्ष सुना जाए, नहीं तो अभ्यर्थियों को भारी नुकसान पहुंच सकता है. इधर, झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (जेएसएससी) की ओर से वर्ष 2016 के शिक्षक नियुक्ति मामले में मीना कुमारी एवं अन्य के मामले में एकल पीठ के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. जिसमें जेएसएससी ने एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है. साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रार्थी मीना कुमारी एवं अन्य के मामले में एकल पीठ का पारित आदेश गलत है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में स्नातक प्रशिक्षक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया की गई है. झारखंड हाई कोर्ट की एकल पीठ ने न्यायिक आयोग बनाने का भी आदेश दिया है, जो सही नहीं है.




