
Giridih: सीबीएसई की बारहंवी और 10वीं के परीक्षा परिणाम जब शुक्रवार को जारी हुआ। उत्साह और उमंग गिरिडीह के छात्रों में भी देखने को मिला। जिले के दर्जनों प्राईवेट स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने अपना उत्साह भी दिखाया। सफल छात्रों ने शिक्षकों और अभिभावकों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। मौके पर छात्रों को मिठाई खिलाकर शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साह बढ़ाया। विज्ञान में लड़कों ने बाजी मारी, तो कॉमर्स में बेटियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। लेकिन गिरिडीह के बीएनएस डीएवी के छात्रों का प्रदर्शन बेहद जबरदस्त रहा। क्योंकि विज्ञान संकाय में ही टॉप 10 छात्रों में बीएनएस डीएवी के छात्र आदित्य कुमार 97. 6 अंक हासिल कर स्कूल टॉपर घोषित किए गए। जबकि दुसरे स्थान पर स्कूल की छात्रा अनन्या पाठक 96.6 अंक हासिल की। तो छात्र अमित राज 95.8 अंक हासिल किया. स्कूल की छात्रा श्रद्धा दीप 95.6, गौरव सिंह 95.4 पलक कुमारी अग्रवाल 94.4, शाहिद अंसारी 94 प्रतिशत और शौर्य प्रताप 93. 6 अंक हासिल किया। जबकि कुमार संभव आर्यन 93.2 और उज्जवल कुमार तर्वे 92.8 अंक हासिल किया.


इसी तरह वाणिज्य संकाय में ही बीएनएस डीएवी की निलिशा अग्रवाल को सबसे अधिक अंक 96.6 अंक मिला, तो डीएवी प्रबंधन ने निलिशा को स्कूल टॉपर घोषित किया। जबकि वॉणिज्य संकाय में ही टॉप 10 छात्रों में निलिशा के बाद 95.6 अंक हासिल कर पलक केडिया दुसरे स्थान पर रही। वहीं अन्य छात्रों में माही एकघरा 95.4, तनीषी जालान 94.4, कृष मोदी 94 प्रतिशत हासिल किया। तो मान्या गुप्ता 93.2, खुशी राय 92.8 और नैंसी गोयल ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। जबकि सृष्टि कुमारी 90.8 अंक लाई।

इधर कला संकाय में ही बीएनएस डीएवी की चार छात्राओं समेत टॉप 5 के लिए स्कूल प्रबंधन की और से घोषित हुई। जिसमें मेद्या रंजन जहां 94.4 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी। तो मौजमा फिरदौस 90.8 अंक लेकर दुसरे स्थान पर रही। जबकि अन्य छात्राओं में सुप्रिया कुमारी 87.2, सुहानी सिन्हा 86.8 और शुभम प्रियदर्शी को 83 प्रतिशत अंक मिला.

तीनों संकाय में स्कूल टॉपर समेत अन्य टॉपरों की सूची में शामिल छात्रों के सफलता को लेकर स्कूल प्रबंधन भी उत्साहित रहा। खुद स्कूल के प्राचार्य पी. हाजरा ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाते हुए कहा कि उन्हें खुशी इस बात को लेकर होता है कि बीएनएस डीएवी के छात्र जिस मेहनत के साथ अध्ययन करते है। वो शिक्षकों का उत्साह ही बढ़ाता है। बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल से निकलने वाले छात्रों के सफलता को लेकर वो भी उत्साहित हो जाते है। इस दौरान वाणिज्य में स्कूल टॉपर रही छात्रा निलिशा ने कहा कि उसका सपना आगे अब एमबीए की तैयारी करना है। क्योंकि उसके माता-पिता का सपना है उनकी बेटी एमबीए का कोर्स खुद को स्टार्टअप शुरु करें.

इधर कला संकाय में ही स्कूल टॉपर रही छात्रा मेद्या रंजन ने भी कहा कि उसका सपना क्लेट की तैयारी कर न्यायिक सेवा से जुड़ना चाहती है। क्योंकि उसके पिता आलोक रंजन शहर के एक नामचीन अधिवक्ता है तो उसकी मां प्रियंका का भी सपना है बेटी अब न्यायिक सेवा से ही जुड़े.




