Jamshedpur

स्टेशन रोड छप्पन भोग के पास टेंपो के धक्के से महिला की मौत

Jamshedpur :  स्टेशन रोड छप्पन भोग के पास शुक्रवार को टेंपो ने एक महिला को धक्का मार दिया. घटना के बाद महिला को ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई. महिला का नाम कंचन जायसवाल (41 ) वह जुगसलाई एमई स्कूल रोड की रहने वाली थी.

मॉनिंग वाक के लिए निकली थी महिला

कंचन के बारे में  परिवार के लोगों ने बताया कि वह रोजाना की तरह ही शुक्रवार क मॉनिंग वाक के लिए निकली थी. इसी बीच स्टेशन रोड पर एक टेंपो ने पीछे से धक्का मार दिया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इसके बाद उसे ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. दूसरी ओर से घटना के बाद टेंपो वाहन समेत रफ्तार में फरार होने में सफल रहा. घटना के बाद थाने में लिखित शिकायत की गई है.

इसे भी पढ़ें-

Related Articles

Back to top button