
Jamshedpur : मानगो नगर निगम की ओर से कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार खुलेआम पटाखा की दुकान संचालित करने और पटाखा के अवैध भंडारण के सूचना के आधार पर डिमना रोड में मानगो बाजार के समीप स्थित एक पटाखा दुकान को शनिवार को सील किया गया.
प्राप्त सूचना के अनुसार जब निगम की टीम द्वारा छापेमारी की गई तो मौके पर किराने की दुकान एवं गोदाम में पटाखे का भंडारण पाया गया. दुकान एवं गोदाम दोनों को सील किया गया. दुकानदार पर अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पटाखा दुकान बाजार में होने से बारूद से खतरे की संभावना होती है. अवैध तरीके से पटाखा के भंडारण होने पर एवं पटाखे की बिक्री पर कार्रवाई की जाएगी. छापामारी दल में मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, कार्यालय कर्मी कुमार अंशुमन एवं मानगो थाना की टीम शामिल थी.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: पटाखा दुकानों पर एसडीओ ने मारा छापा, लाखों के पटाखे जब्त, दुकानें सील




